मैं - नीलेश माथुर

नीलेश माथुरनीलेश माथुर12 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads


एक प्रश्न
अक्सर मैं करता हूँ खुद से
कि मैं कौन हूँ?
अपने अस्तित्व की तलाश में
खुद अपने आप से अपरिचित
हैरान होता हूँ मैं
खुद के मैं पर,
जीने के बहाने ढूंढ़ते हुए भी
मेरा मैं
अस्तित्वहीन सा खड़ा है
सिर उठा कर,
और मैं
मेरे मैं की परतें उधेड़ता हुआ
उलझता जाता हूँ
अपने ही प्रश्न के जाल में!
नीलेश माथुर
About the poet

नीलेश माथुर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like