लोकल के डब्बे में हिरोईन - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

7 min read · 12.4K reads

लोकल का डब्बा सवारियों से भरा था
जब एक औरत घुसी
लोगो पर गहरी नज़र डाल
जैसे रोते हुए कहा –- मेरा बच्चा
और अजीब सी बदहवासी में निकल गई बाहर

जाते ही किसी ने कहा अरे पहिचाना उसे
कौन थी वह
सबको लग रहा था चेहरा उसका
जाना-पहिचाना
नाम आते ही पहचान गए सब
वह थी बालीवुड फ़िल्मों की हिरोइन

कई निकलने को तत्पर हुए
मगर चल पड़ी लोकल और चर्चा निकल गई
अभी तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी
एक बच्चा भी था
पति से तलाक के क़िस्से भी गरम थे
क्या हुआ बच्चे को पर अटक गई बात

घर आने के बाद डब्बे में सवार हर आदमी ने
अपनी बीबी से कहा,
बीबी ने बताया मुहल्ले की औरतों को
मुहल्ले की औरतों ने दूसरी को
और देखते-देखते फैल गई
लोकल के डब्बे से घर-घर तक हिरोईन के
आने की ख़बर
और सबके चेहरे पर तैर गया
लाख टके का यह सवाल
आख़िर क्या हुआ उसके बच्चे का

गहराती रही रात
गहराता रहा दुख, सोचते रहे सब
ज़रूर साज़िश होगी उसके पति की
और जैसा कि समय है
पैसों के लिए अपहरण भी हो सकता है
पता नही किस हाल में होगी
बेचारी नन्ही-सी जान

औरत
औरत ही होती है
चाहे फ़िल्मों की हो या घर की
कुछ ने मन्नतें मानी,
कुछ को नींद नही आई रात भर

अगली सुबह
अख़बार में छोटी-सी ख़बर थी
कि अपने आने वाले सीरियल जिसमे गुम हो जाता है
मुम्बई के किसी स्टेशन पर एक माँ का बेटा
का प्रमोशन करने चर्च गेट स्टेशन गई थी
बालीवुड फ़िल्मों की हिरोइन
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी