जेबकतरा - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

5 min read · 12.4K reads

मालवानी की चाल में
पूरे एक महीने के
प्रशिक्षण के बाद निकला था
जेबकतरा
आज पहला दिन था उसका
बोहनी का दिन ।

मुम्बई की लोकल मे,
उसे हर स्टेशन पर उतरना था
और करना था
उस्ताद को फ़ोन

दस दिनों तक सीखा था उसने
नाख़ून के भीतर ब्लेड घुसाना
दस दिनों तक सीखा
पानी से भरे बर्तन मे कमल के पत्ते पर
इस तरह मारना ब्लेड कि पानी की बून्द
ब्लेड पर न पड़े और आख़िरी दस दिनो तक
अँग्रेज़ी के वी आकृति मे जेब पर ब्लेड चलाना
ताकि आसानी से आकर
हाथ मे गिरे पर्स

मलाड मे
फ़ोन कर उस्ताद को किया प्रणाम
कामयाबी की दुआएँ ली और सवार हो गया
मुम्बई की लोकल में, पहले देखो, समझो
फ़िर लगाओ हाथ, उस्ताद की नसीहत
याद करने मे पता ही नहीं चला
कब आ गया गोरेगाँव

गोरेगाँव उतर गया
और दूसरी ट्रेन के आने के पहले
जब लगाया फ़ोन अपने उस्ताद को
रह गया भौंचक, पैसा ही नही बचा था मोबाईल मे
उस्ताद से बात करने के बाद शेष थे
चौवन रूपए पचास पैसे मोबाईल में,
किसने काट लिए आते आते
गोरेगाँव
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी