धूल-धूसरित अप्सरा - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

6 min read · 12.4K reads

उस युवती पर
जो दिखने में थी धूल-धूसरित
पर अप्सरा जैसी, उस पर आराम से
लिखी जा सकती थी, कोई कविता,
एक अच्छी-सी कहानी, अगर पहुँच गई होती
वह मीरा रोड

उस कहानी पर
सीरियल बनाया जा सकता था
फ़िल्म बनती तो ज़रूर हिट हो जाती
खोज का एक मिथक था उसका जीवन
कहाँ मिलती है
आजकल ऐसी सच्ची कहानी

धूपिया रंग था उसका
दूर-दूर तक फैले सागर में
पत्थर-सी उभरी थी उसकी आँखें
जिसमे भरी थी किसी के लिए
बेपनाह मोहब्बत
खुलती थी तो
दौड़ती दिखाई देती थी लहरें

पूरब से पश्चिम की दिशाओं तक
प्याज के गाँठ की तरह
अपनी ही परतों मे कस-कस कर रची
बोलने मे तुतलाती थी,
मगर भाषा मे इतना अपनापन था
कि स्वर की लहरियाँ लगती थी आवाज़
                                               
देखते ही देखते काला पड़ गया
उसका रंग,
आँखों के कोर से लुढ़की एक सूखी नदी
बेआवाज़ होंठ हिले पर कुछ नहीं कह पाई वह
दादर स्टेशन पर
जब उसे गिरफ़्तार कर ले गई पुलिस

उसे क्या पता था कि
दो दिलो के बीच आ जाएगा
दो मुल्को का कानून, और नसीब
होगी जेल

अपने पति की तलाश मे
जाने कितनी नदियाँ
कितने पहाडों के किन-किन राहों से चलती
किन-किन उम्मीदों के साथ
बांग्लादेश के किसी गाँव से मुम्बई आई थी
वह
धूल-धूसरित अप्सरा
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय