दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ? - निकिता नैथानी

निकिता नैथानीनिकिता नैथानी

5 min read · 12.4K reads

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ?

रोशनी से जगमगाते घरों में
या अन्धेरे से भरे हुए दिलों में

पकवानों से महकती रसोई में
या भूख से भरे ख़ाली कटोरों में

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ?

मखमली रजाइयों से भरे कमरों में
या ठण्ड से ठिठुरते फुटपाथों पर

प्यार की गर्माहट से भरे रिश्तों में
या उदासी से भरे हुए सिरहानो में

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ?

आसमाँ छूती इमारतों में
या घृणा में खोती बस्तियों में

चमचमाते हुए मॉल रेस्तराँ में
या मरते हुए किसान के खेतों में

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ?

रूढ़ियों का घर बन चुके मन्दिरों और मस्जिदों में
या ज्ञान कि लौ सम्भाले हुए दम तोड़ते स्कूलों में

लगातार फलती हुई विलासिता में
या रोज़ कटते हुए पेड़ों के मातम में

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ?

शहरों की तरफ़ रुख़ करते लोगों में
या दिन ब दिन वीरान होते गाँवों में

हर तरफ़ लगातार बढ़ते शोर में
या शान्ति से एक छोटे से छोर में

दिये कहाँ जलाएँ आख़िर ???
निकिता नैथानी
About the poet

निकिता नैथानी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय