औरत - निकिता नैथानी

निकिता नैथानीनिकिता नैथानी

3 min read · 12.4K reads

एक औरत कौन होती है?
जो जन्म लेते ही बन जाती है
परिवार की झूठी इज़्ज़त
उठा लेती है नैतिकता का बोझ
अपने कन्धों पर
ढल जाती है पारिवारिक और
सामाजिक दायित्व निभाने के ढाँचे में ।

जिसे सदैव बताया जाता है
कि कितना तुच्छ है उसका जीवन
और कितनी बड़ी है उसके जीवन को
मिटाती हुई समाज की प्रतिष्ठा
कि उसका स्वयं का कोई अस्तित्व नहीं
कि उसे रहना है सदैव
दूसरों के संरक्षण में
मान- मर्यादा के साथ ।
 
और वह आज तक तलाश रही है
अपना अस्तित्व
चिता की आग में …।
निकिता नैथानी
About the poet

निकिता नैथानी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like