इल्तिजा - नज़्म

निगहत साहिबानिगहत साहिबा

1 min read · 12.4K reads

हम वो नहीं जो तुम समझते हो

हम वो हैं जो तुम नहीं समझते

हम लाश के मुँह पे अपनी नज़्म की मिट्टी डालते हैं

और चैन से सो जाते हैं

सुब्ह उठ कर काम की तलाश में निकलते हैं

हमें ऐसे मत देखो

जैसे सूखी घास बादल को देखती है

हमें ऐसे देखो

जैसे मरने वाला गोर-कन को देखता है

निगहत साहिबा
About the poet

निगहत साहिबा

View profile & all 25 Poems / Stories