मिले नया दम

Neelabh AshkPoet16 Aug 1945 – 23 Jul 2016

1 min read · 12.6K reads


नए साल की पहली सुबह तुम्हें क्या दूँ मैं ?
एक फूल अमन के लिए,
एक बन्दूक आज़ादी के लिए,
एक किताब संग-साथ के लिए ?
तुम्हारी आँखों के लिए नई चमक ?
तुम्हारे ख़ून के लिए नई गरमी,
तुम्हारे प्रेम के लिए नई नरमी,
दिल के लिए नई आशा, संघर्ष के लिए नई भाषा ?
नए वर्ष में दूर हों ग़म,

नए वर्ष में मिटें सितम,
नए वर्ष में दुख हों कम,
सिर झुकें नहीं, बाँहें थकें नहीं,
टूटें सभी बेड़ियाँ, मिले नया दम ।

Neelabh Ashk
About the poet

Neelabh Ashk Poet

Neelabh Ashk (16 August 1945 – 23 July 2016) was an Indian Hindi language poet, journalist, and translator. He published various poetry collections. He is best known for translating the works of notable authors like Arundhati Roy, Salman Rushdie, William Shak…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like