सूखती शाखों में फिर दम आ गया - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

सूखती शाखों में फिर दम आ गया
आइये फागुन का मौसम आ गया

आम की डाली पे कोयल आ गयी
फस्ल के बाजू में दम-खम आ गया

तुम भी आ जाआ चमन का फूल-फूल
जिन्दगी का ले के परचम आ गया

लोग लहरा कर गले मिलने लगे
दिल के दरियाओं का संगम आ गया

मुस्कुरायी सुबह की पहली किरन
आने वाला ऐ शबेगम आ गया

कर सके खुलकर न दो बातें कभी
जब वो आये एक आलम आ गया

इश्क ने कुछ इस तरह अँगड़ाई ली
जुल्फे बेपरवा में भी खम आ गया

दिलजले के पास तुम क्या आ गये
जेठ में सावन का मौसम आ गया

इक तुम्हारी बात रखने को ’नजीर’
अपनी महफिल करक बरहम [1] आ गया
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like