सितारे झिलमिलाते हैं सवेरा होने वाला है - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

सितारे झिलमिलाते है सवेरा होने वाला है
इन्हें देखो यही मज़दूर बुनकर हैं बनारस के
जिसे छू दें वही सोना ये वो टुकड़े हैं पारस के
ये हो जाते हैं बेदम शाम तक दम [1] के दबाने में
ये बातिन क़ब्र [2] के अन्दर बज़ाहिर कारख़ाने में
मुसर्रत दूर उन से रंज उनके पास रहता है
ये दुनिया बुनकरों की है यहीं इफ़लास [3] रहता है
ज़बाँ को आशना करते नहीं हर्फ़े शिकायल से
मुसीबत उनसे लड़ती है यह लड़ते हैं मुसीबत से
ख़ुशी का दिन जब आता है तो ये रंजूर [4] होते हैं
कोई तेहवार आता है तो ये छुप-छुप के रोते हैं
अगर बीमार पड़ते है दवा तक कर नहीं सकते
सितम ये है कि मरना चाहते तो मर नहीं सकते
क़फ़न आता है चन्दे से यहाँ के मरने वालों का
यही है आखि़री ईनाम सब कुछ करने वालों का
इन्हीं के ख़ूँ का गारा है हर ऊँची इमारत में
इन्हीं के ख़ून की रंगीनियाँ हैं बज़्मे इशरत में
इन्हीं आँखों की छीनी रोशनी रौशन मकानों में
इन्हीं की आह के शोले रक़्साँ [5] रक़्सख़ानों [6] में
नए सर से ज़माना करवटें अब लेने वाला है
चराग़े ऐश बुझने ही को है लौ देने वाला है
क़सम इन आँसुओं की दूर अँधेरा होने वाला है
सितारे झिलमिलाते हैं सवेरा होने वाला है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like