मस्जिदों-मन्दिर कलीसा सब में जाना चाहिए - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

मस्जिदों-मन्दिर कलीसा [1] सब में जाना चाहिए
दर कहीं का हो मुकद्दर आजमाना चाहिए

मेरा मरना देखना हो मुझ से खिंच कर देख लो
मरने वाले को तो मरने का बहाना चाहिए

एक दुनिया कर रही है आजकल मश्के [2] सितम
आपको भी जोरे-बाजू [3] आजमाना चाहिए

मुझको रोन दो मुझे रोने में मिलता है मज़ा
मुस्कुराओ तुम कि तुम को मुस्कुराना चाहिए

होश आया जिन्दगी का बोझ उठा लेने के बाद
बार जितना उठ सके उतना उठाना चाहिए

बाग की कलियाँ हो, गुंचे हों कि दिल के जख्म हों
मुस्कुराएँ वो तो सबको मुस्कुराना चाहिए

खत्म पर मेरा सफर है डगमगाते हैं कदम
आगे बढ़कर उनको मेरा दिल बढ़ाना चाहिए

जिन्दगी भल चल के हम आये हे मंजिल के करीब
दो कदम अब चल के मंजिल को भी आना चाहिए

लायके-सजदा [4] नहीं हर आस्ताना [5] ऐ ’नजीर’
सर झुकाने की जगह पर सर झुकाना चाहिए
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like