महाकवि तुलसीदास (रूबाइयाँ) - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.3K reads

शुभ दिन लिए सावन का महीना आया
तब जा के मेरे हाथ नगीना आया
आया मुझा तुलसी पे जो लिखने का ख़याल
कुछ देर ख़यालों को पसीना आया

विश्वास को श्रद्धा को बढ़ाया तुमने
निर्वाण को आसान बनाया तुमने
भक्ति की कस़म झुका-झुका कर मस्तक
भगवान को भगवान बनाया तुमने

तुसली की तरह गमक-गमक कर तुमने
भक्ति का वो मैदान किया सर तुमने
जिस ’राम’ को बनवास दिया दशरथ ने
उस राम को पहुँचा दिया घर-घर तुमने

जो दिल में था काग़ज पे उतारा तुमने
मिटता हुआ हर नक़्श [1] उभारा तुमने
संसार को राम ने सँवारा लेकिन
संसार के राम को सँवारा तुमने

दम तोड़ रहा था रिश्ता-नाता
संतान से छुट रही थी भारतमाता
देती है बधाई संस्कृति तुमको
ऐ भारतीय तहज़ीब के जीवन दाता

धरती के मुक़द्दर के सँवारे तुलसी
तारों के भी आँखों के हैं तारे तुलसी
क्यों साथ न तुलसी के रहे गंगा जल
पार उतरे हैं गंगा के किनारे तुलसी

दिल का तो दरादा है वहाँ तक पहुँचूँ
अब अपनी पहुँच पर है जहाँ पहुँचूँ
तुलसी पे तो मैं लिख के यहाँ तक पहुँचा
श्री राम पे लिखूँ तो कहाँ तक पहुँचूँ

’तीज’ को आए ’सप्तमी’ को गये
आने-जाने में एक राज़ भी है
सारी दुनिया को ये बताना था
ज़िन्दगी सिर्फ़ चार दिन की है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like