महाकवि निराला - एक - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

हूक दिल से उठी आँख नम हो गयी
आज गंगा की इक मौज कम हो गयी

माँ तिरे साज़ का तार टूटा है क्या
बात आव़ाज में ज़िन्दगी क्यों नहीं
क्यों है मुरझायी ’जूही’ की हर इक कली
आज ’बेला’ के मुँह पर हँसी क्यों नहीं

’गीत गूँज इस क़दर आज मद्धम है क्यों
कैसा संदेश गायक के नाम आ गया
शोक में क्यों है ’आराधना’ ’अर्चना’
क्या कोई ’शक्तिपूजा’ के काम आ गया

होश में लाग आने लगे वो भी कब
उसने जब खो दिये अपने होशो-हवास
मौत ने कर दिया जब निगाहों से दूर
तब कहीं लोग आये हैं आज उसके पास

उसने हमको दिया जब नया रास्ता
बनके दुश्मन हमारे क़दम उठ गये
तेग़ [1] तो उठ न सकती थी उसके खि़लाफ़
उसके बर अक्स [2] कितने क़लम उठ गये
कोइले पर अशरफ़ी की मुहरें लगीं
पारखी चुप था साहित्य संसार का
वो ख़रीदार पागल बनाया गया
जिसने ऊँचा किया भाव बाज़ार का

शब्द उसके अटल जैसे अंगद के पाँव
कल्पना में हिमालय की ऊँचाइयाँ
उसकी चुप उसकी गम्भीरता की दलील
उसके दिल में समुन्दर की गहराइयाँ

सबको हँस-हँसकर के देता रहा ज़िन्दगी
और खु़द ज़हर के घूँट पीता रहा
वक़्त न कर दिया साँस लेना मुहाल
ऐसे वातावरण में भी जीता रहा

सबको दी जिस ने ’जूही’ की ताज़ा कली
उसको मेरी तरफ़ से भी श्रद्धांजली
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like