मादरे-हिन्द से - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

क्‍यों न हो नाज़ ख़ाकसारी पर
              तेरे क़दमों की धूल हैं हम लोग
आज आए हैं तेरे चरणों में
              तू जो छू दे तो फूल हैं हम लोग
देश भगती भी हम पे नाज़ करे
              हम को आज ऐसी देश भगती दे
तेरी जानिब है दुश्‍मनों की नज़र
              अपने बेटों को अपनी शक्‍ती दे
     माँ हमें रण में सुर्ख़रू रखना
     अपने बेटों की आबरू रखना

तूने हम सब की लाज रख ली है
              देशमाता तुझे हज़ारों सलाम
चाहिये हमको तेरा आशीर्वाद
              शस्‍त्र उठाते हैं ले‍के तेरा नाम
लड़खड़ाएँ अगर हमारे क़दम
              रण में आकर संभालना माता
बिजलियाँ दुश्‍मनों के दिल पे गिरें
              इस तरह से उछालना माता
         माँ हमें रण में सुर्ख़रू रखना
         अपने बेटों की आबरू रखना

हो गई बन्‍द आज जिनकी जुबां
              कल का इतिहास उन्‍हें पुकारेगा
जो बहादुर लहू में डूब गए
              वक़्त उन्‍हें और भी उभारेगा
साँस टूटे तो ग़म नहीं माता
              जंग में दिल न टूटने पाए
हाथ कट जाएँ जब भी हाथों से
              तेरा दामन न छूटने पाए
माँ हमें रण में सुर्ख़रू रखना
     अपने बेटों की आबरू रखना
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like