कटौती का दसवाँ - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

बताओ तो झुँझलाये-झुँझलाये क्यों हो
कहो आज बलखाये-बलखाये क्यों हो
ये नागिन से लहराये-लहराये क्यों हो
अदा तेग़ बनकर चमकने लगी क्यों
नज़र बर्क़ बनकर कड़कने लगी क्यों
बिगड़ने प आये बिगाड़ी ज़बाँ तक
सुना है सुनाई गई गालियाँ तक
शराफ़त बढ़ी के आई यहाँ तक
तमाचे नहीं बल्कि जूते लगा दो
ये मज़दूर जिस तरह जागें जगा दो
महाजन गया हम असामी नहीं अब
जबीं [1] कोई बहरे [2] सलामी नहीं अब
कि ये दौर गु़लामी नहीं अब
समन्दर के पार अब है गोरा महाजन
पुकारेगा किसको हमारा महाजन
हैं नव्वाब अब लेकिन जलालत [3] कहाँ है
है राजा तो अब भी रियासत कहाँ हैं
लहू है, वो ज़ालिम हरारत [4] कहाँ है
न अब तख़्त कोई न गद्दी रहेगी
जो हालत हमारी वो सब की रहेगी
सजाते हो घर क्यों वतन को सजाओ
घटा बन के छा जाओ छाकर दिखाओ
वो भूली तुम्हें तुम उसे भूल जाओ
चमक उसकी झूटी थी हीरा नहीं थाी
वो ज़ालिम सुपनख थी सीता नहीं थी
तमन्ना हँसे आरज़ू मुस्कुराये
हर इक दिल को अल्लाह जन्नत बनाये
वो ज़ालिम थी ज़ालिम जहन्नम में जाये
कटौती गई कट गई सब बलायें
तुम आओ तो मिल-जुल के दसवाँ मनायें
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like