इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

8 min read · 12.4K reads

कब तलक ज़ख्म हँस के खायेंगे हम
हर इक चोट दिल की छुपायेंगे हम
नातवानी [1] को ताकत बनायेंगे हम
मौत से ज़िन्दगी छीन लायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम
पूरे दिन क़ब्र में जिस्म आधा रहे
घर में इस पर भी इक वक़्त फ़ाक़ा रहे
भूक से गरम तन,सर्द चूल्हा रहे
इस तरह ख़ून कब तक जलायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

कौन किसकी हँसी छीन कर शाद [2] है
कौन किसके उजड़ने पे आबाद है
 किसके लाश पे कोठी की बुनियाद है
तुम बताओ तुम्हें भी बतायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

सोने-चाँदी के हीरों के लख़्ते जिगर [3]
ऊँची-ऊँची हवेली के जाने पेदर [4]
भारी-भारी तिजोरी के नूरे नज़र [5]
अब कुद अपने लिए भी कमायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

जिसमें चेहरों का छीना हुआ नूर है
जिसकी रफ़्तार में आह मजबूर है
जिसके पेट्रोल में ख़ूने मज़दूर है
ऐसे मोटर की धज्जी उड़ायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

तुमसे आबाद होटल भी हैं बार भी
तमसे कोठे भी कोठे के बाज़ार भी
तुमको नफ़रत भी तुम ही ख़रीदार भी
पाप करने से तुम को बचायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

वारिसे हिन्दो हिन्दोस्ताँ ज़ाद [6] हैं
हम भी इस देश माता की औलाद हैं
तुम हो आज़ाद तो हम भी आज़ाद हैं
अब गु़लामी की लानत हटायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम

ऐसे जीने की हम को जरूरत नहीं
अब तो या हम नहीं या मुसीबत नहीं
गर हमारी हुकूमत को फ़ुर्सत नहीं
ख़ुद हुकूमत तलक ले जायेंगे हम
इस कटौती की मैयत उठायेंगे हम
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like