इक जाम में गिरे हैं कुछ लोग लड़खड़ा के - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads


इक जाम में गिरे हैं कुछ लोग लड़खड़ा के
पीने गए थे चल के लाए गए उठा के

सहबा की आबरू पर पानी न फेर साक़ी
मैं ख़ुद ही पी रहा हूँ आँसू मिला मिला के

वो मेरी लग्ज़िशों पर तन्क़ीद कर रहे हैं
जो मैकदे में ख़ुद ही चलते हैं लड़खड़ा के

इक दिन तू आ के मेरी मन्नत की लाज रख ले
कब से उजाड़ता हूँ महफ़िल सजा सजा के

ईमाँ नज़ीर अपना दे आए हैं बुतों को
दिल के बड़े ग़नी हैं बैठे हैं धन लुटा के
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like