हम दोनों - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

मुहब्बत को बरूए कार [1] ला सकते हैं हम दोनों
ज़माने भर को सीने से लगा सकते हैं हम दोनों
दिलों की बाहमी तल्ख़ी [2] मिटा सकते है हम दोनों
हिजाबे-दरमियाँ [3] अब भी उठा सकते हैं हम दोनों
बदल सकते हैं शोले आज भी मौजे बहाराँ [4] में
हर अंगारा गुले खन्दाँ [5] बना सकते है। हम दोनों
जिसे सुनते ही शिकवे [6] शुक्र [7] में तब्दील हो जाएँ
दिलों के साज़ पर वह गीत गा सकते हैं हम दोनों
 न पड़ने दें अगर गर्दे कुदूरत [8] शीशा ऐ दिल पर
मुहब्बत को भी आईना दिखा सकते हैं हम दोनों
अगर तख़रीब [9] का रूख जानिए तामीर [10] हो जाए
वतन को जन्नते अर्जी [11] बना सकते है हम दोनों
फ़क़त [12] बारे मुहब्बत [13] ही इक ऐसा बार है जिससे
हर इक उठता हुआ फ़िरना [14] दबा सकते हैं हम दोनों
रहे अमनो अमाँ [15] वह राह है जिस राह पर चल कर
ख़ुदा शाहिद [16] ज़माने भर पे छा सकते हैं हम दोनों
कहाँ जाएगी हम दोनों से मंजिल सरकशी [17] करके
नया जादह [18] नई मंजिल बना सकते हैं हम दोनों
’नजीर’ अल्लाह रक्खे इत्तिहादे बाहमी [19] कायम
हर इक मुश्किल को अब आसाँ बना सकते हैं हम दोनों
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like