चलो कुछ काम की बातें करें - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

मसर्रत रह गई दब कर हँसी के शोख़ रेले में
मिरे दिल की कली मुझाँ गई फूलों के मेले में

अगर तुम फँस गये जाकर ख़रीदारों के मेले में
खि़लौने की तरह बिक जाओगे दुनिया के मेले में

बुलाया आप ने महफ़िल में इसका शुक्रिया लेकिन
मुझे तो आप से कुछ अर्ज़ करना था अकेले में

यह भारत है अगर इसकी तऱक़्की रोकना चाहो
फँसा दो इसको मस्जिद और मन्दिर के झमेले में

बुढ़ापे में किया कीजिए न खिलवाड़ आने जीवन से
’नजीर’ इस उम्र में जाया न कीजे मेले-ठेले में

कहाँ घर छोड़ कर जाते हो प्यारे मेले-ठेले में
चलो कुछ काम की बातें करें चल कर अकेले में
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like