चलिये तो मिरे साथ जरा राहगुजर तक - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

चलिये तो मिरे साथ जरा राहगुजर तक
दुश्वारि-ए-मंजिल [1] है फकत अज़्मे सफर [2] तक

दुनिया-ए-नजर अपनी है बस हद्दे नजर तक
जैसे रिते गेसू की पहुँच तेरी कमर तक

छुप-छुप के अँधरों में वो अंधेर हुआ है
तारीक [3] नजर आयी है तनवीरे सहर [4] तक

जहमत ही उठायी है तो इक और भी जहमत
दिल में भी चले आओ जब आये हो नजर तक

क्यों रोज़ चली जाती है तू छोड़ के तनहा
ऐ शामे हसीं [5] चल मुझे पहुँचा दे सहर तक

है सिर्फ मुहब्बत की नजर इसका मुदावा [6]
मरहम तो पहुँचने से रहा जख्में जिगर तक

क्या ख्ूब समझ पायी है ऐ किब्ला-ओ-काबा
समझाते हुए आ गये मैखाने के दर तक

दीदार ’नजीर’ आके किया बुल हवसों [7] ने
अरबाबे [8] रह गये तहजीबे नजर तक
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like