बच्चों का गीत - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी के नज़ारे तुम्हारे, नर्म रौ चाँद तारे तुम्हारे
व़क्त के तेज़ धारे तुम्हारे, देश माता की आँखों के तारो
तुम सलामत रहा माह पारो

होगा लब पर तराना तुम्हारा, बस कहेंगे फ़साना तुम्हारा
आने वाला ज़माना तुम्हारा, सामना कर न पाएगी मुश्किल
पाँव चूमेगी आ-आ के मंजिल

तुम सँभालोगे इक रोज़ शासन, तुम में ऐ नौनिहालाने गलशन
कितने नेहरू हैं और कितने राजन, कितने आज़ाद है कितने गाँधी
जिनके क़दमों से थर्राए आँधी

तुम नयी ज़िन्दगी का उजाला, है तुम्हारा ही दौर आनेवाला
दम भरेगा तुम्हारा हिमाला, देश की सर बुलँदी है तुम से
यानी इक़बालमंदी है तुम से

बहते धारों के मस्ताना तेवर, साँस लेता हुआ हिन्द सागर
किस क़दर नाज़ करता है तुम पर, सर उठाती हुई मौज तुम हो
आगे बढ़ती हुई फ़ौज तुम हो

तुम हो पुरखों की ज़िन्दा निशानी, रंग लाये तुम्हारी जवानी
तुम से तूफ़ान हो पानी-पानी, माँ के काम आना माँ के दुलारो

ज़िन्दाबाद ऐ वतन के सितारो
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय