ऐ साथी - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

परलोक की बातें तो चल कर परलो में समझी जाएँगी
हम सब की मुहब्बत का बन्धन इस पार न टूटे ऐ साथी !

वह काम करें हम क्यों जिससे उस राष्ट्रपिता का दिल टूटे
मन्दिर का कलश या मस्जिद का मीनार न टूटे ऐ साथी !

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में रहें भाई-भाई
गूँधा है जो बूढ़े माली ने वह हार न टूटू ऐ साथी !

उस वक्त तलक सुख-सागर की लहरों से न खेला जाएगा
इस देशद्रोही की जब तक तलवार न टूटे ऐ साथी !

जीना हो कि मरना ऐ साथी सब साथ का अच्छा होता है
दम टूटे तो टूटे आपस का व्यवहार न टूटे ऐ साथी !

प्रचार मुहब्बत का जेैसे करता है बराबर करता चल
कुछ टूटे न टूटे, बापू की तलवार न टूटे ऐ साथी !

रखना है ’नजीर’ उनको जो सुखी उपदेश का उनके पालन कर
इस तार से वह सुनते हैं ख़बर, ये तार न टूटे ऐ साथ !
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like