नहीं हवा में ये बू नाफ़ा-ए-ख़ुतन की सी

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

नहीं हवा में ये बू नाफ़ा-ए-ख़ुतन की सी

लपट है ये तो किसी ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन की सी

मैं हँस के इस लिए मुँह चूमता हूँ ग़ुंचे का

कि कुछ निशानी है उस में तिरे दहन की सी

ख़ुदा के वास्ते गुल को न मेरे हाथ से लो

मुझे बू आती है इस में किसी बदन की सी

हज़ार तन के चलें बाँके ख़ूब-रू लेकिन

किसी में आन नहीं तेरे बाँकपन की सी

मुझे तो उस पे निहायत ही रश्क आता है

कि जिस के हाथ ने पोशाक तेरे तन की सी

कहा जो तुम ने कि मनका ढला तो आऊँगा

है बात कुछ न कुछ इस में भी मक्र-ओ-फ़न की सी

वगर्ना सच है तो ऐ जान इतनी मुद्दत में

यही बस एक कही तुम ने मेरे मन की सी

वो देख शैख़ को ला-हौल पढ़ के कहता है

''ये आए देखिए दाढ़ी लगाए सन की सी''

कहाँ तू और कहाँ उस परी का वस्ल 'नज़ीर'

मियाँ तू छोड़ ये बातें दिवाने-पन की सी

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads