दोस्तो क्या क्या दिवाली में नशात-ओ-ऐश है

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

दोस्तो क्या क्या दिवाली में नशात-ओ-ऐश है

सब मुहय्या है जो इस हंगाम के शायाँ है शय

इस तरह हैं कूचा-ओ-बाज़ार पर नक़्श-ओ-निगार

हो अयाँ हुस्न-ए-निगारिसताँ की जिन से ख़ूब रे

गर्म-जोशी अपने बा-जाम-ए-चराग़ाँ लुत्फ़ से

क्या ही रौशन कर रही है हर तरफ़ रोग़न की मय

माइल-ए-सैर-ए-चराग़ाँ ख़ल्क़ हर जा दम-ब-दम

हासिल-ए-नज़्ज़ारा हुस्न-ए-शम्अ-रू याँ पै-ब-पै

आशिक़ाँ कहते हैं माशूक़ों से बा-इज्ज़-ओ-नियाज़

है अगर मंज़ूर कुछ लेना तो हाज़िर हैं रूपए

गर मुकर्रर अर्ज़ करते हैं तो कहते हैं वो शोख़

हम से लेते हो मियाँ तकरार-ए-हुज्जत ता-ब-कै

कहते हैं अहल-ए-क़िमार आपस में गर्म-ए-इख़्तिलात

हम तो डब में सौ रूपे रखते हैं तुम रखते हो के

जीत का पड़ता है जिस का दाँव वो कहता हूँ मैं

सू-ए-दस्त-ए-रास्त है मेरे कोई फ़र्ख़न्दा-पय

है दसहरे में भी यूँ गर फ़रहत-ओ-ज़ीनत 'नज़ीर'

पर दिवाली भी अजब पाकीज़ा-तर त्यौहार है

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads