बंजर ज़मीं का ख़्वाब - नज़्म

नाज़ बटनाज़ बट

1 min read · 12.4K reads

कई सदियों से सहरा की सुलगती रेत पर तन्हा खड़ी मैं सोचती हूँ

नहीं कोई नहीं है

नहीं कोई नहीं है जो मिरे अंदर बिलक्ती ख़ामुशी को थपकियाँ दे कर सुला डाले

मोहब्बत ओक में भर कर पिला डाले

ये कैसी बे-नियाज़ी है

कि जलती एड़ियों की सिसकियाँ सन कर भी बादल चुप रहा है

ये कैसे रत-जगे आँखों में उतरे हैं

कि जिन के सिलसिले क़रनों पे फैले हैं

मगर मैं हिज्र के मौसम लिए

कब से

किसी बंजर ज़मीं के ख़्वाब का तावान भरती हूँ

नाज़ बट
About the poet

नाज़ बट

मूल नाम : नाज़ बट

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like