तुझसे बातें करने तेरे दर पे आया हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

तुझसे बातें करने तेरे दर पे आया हूँ
साईं मुझको गले लगा ले, मैं न पराया हूँ

ज्ञान की ज्योत जला, मन का अन्धकार हटाया है
श्रद्धा और सबूरी का रसपान कराया है
कुछ भी नहीं इन्साँ की हस्ती, तूने बताया है
कितना गरूर भरा था मन में, तूने मिटाया है

तेरे चरनों में अर्पित करने, वो ही सर लाया हूँ
साईं मुझको गले लगा ले, मैं न पराया हूँ


मन का मैल मिटा कर इसमें, तुझे बिठाऊं मैं
तेरी महिमा सुनूँ, सुनाऊँ, हर दम गाऊँ मैं
सुनूँ तजुर्बे औरों के, अपने भी सुनाऊँ मैं
कम से कम इक बार बरस में, शिर्डी जाऊँ मैं

साईं तू मेरा तन है, मैं तेरी छाया हूँ
साईं मुझको गले लगा ले, मैं न पराया हूँ


अच्छा - बुरा, सबल और निर्बल, निर्धन या धनवान
राजा हो या रंक सभी हैं तेरे लिये समान
सबके सब तेरे अपने हैं, तू सबका भगवान
तेरी क्रपा द्रश्टि का अधिकारी है हर इन्सान

यही भरोसा ले के तुझसे मिलने आया हूँ
साईं मुझको गले लगा ले, मैं न पराया हूँ
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like