मरमरी बाँहों पे इस ख़ातिर फ़िदा रहता हूँ मैं - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

मरमरी बाँहों पे इस ख़ातिर फ़िदा रहता हूँ मैं
इन के घेरे में गुलाबों सा खिला रहता हूँ मैं

फैलने के बावजूद उभरा हुआ रहता हूँ मैं
नैन-का-जल हूँ सो आँखों में सजा रहता हूँ मैं

तेरे दिल में रहने से मुझको नहीं कोई गुरेज़
गर तू मेरे हक़ में कर दे फ़ैसला - रहता हूँ मैं

देख ले सब कुछ भुला कर आज़ भी हूँ तेरे साथ
तेरी यादों की सलीबों पर टँगा रहता हूँ मैं

उन पलों में जब सिमट कर चित्र बन जाती है वो
फ्रेम बन कर उस की हर जानिब जड़ा रहता हूँ मैं

क्यूँ न मेरे जैसे जुगनू से ख़फ़ा हो माहताब
उस की प्यारी चाँदनी को छेड़ता रहता हूँ मैं

आने वाला वक़्त ही ये तय करेगा दोसतो
मुद्दआ बनता हूँ या फिर मसअला रहता हूँ मैं
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like