हम ही थे नादान, क्या बतलाएँ आप को - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

हम ही थे नादान, क्या बतलाएँ आप को
सौंपी जिसे दुकान, वही तिजोरी ले उड़ा

नहिं प्रसिद्धि की प्यास, न ही भूख ऐश्वर्य की
बस जब तक है श्वास, हाथ-पाँव चलते रहें

नर्म, गुनगुनी धूप, खिले जिस तरह पौष में
ऐसा सौम्य-स्वरूप, केवल बिटिया में दिखे

चुप करिये श्रीमान, हो-हल्ला किस बात का
गिरा भले इंसान, लोहा तो उड़ने लगा

क्या बतलाएँ हाल, छूते ही झुलसे बदन
गोरी तेरे गाल, फूल नहीं, अंगार हैं

ढूँढ रहे हैं आप, शिस्त और तहज़ीब गर
तो छंदों की छाप, अंकित कर दें हर जगह

मावस का तम-पाश, हम कब तक सहते भला
जगर-मगर आकाश, इक दिन तो कर ही दिया

ऐसा हुआ कमाल, बाँहें बल खाने लगीं
पूछ न दिल का हाल, अब के करवा चौथ में
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like