पानी बरसा - नवीन सागर

नवीन सागरनवीन सागर29 Sept 1948 – 14 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

हवा तेज बह चली सरासर
धीरे बहना भूल के
उड़े बगुले धूल के।
जोर-जोर से लगे डोलने पेड़

हवा से बोलने
उड़ी धूप छायाएँ लेकर
दसों दिशाएँ खोलने
जो भी निकला बाहर उसको
लगे थपेड़े फूल के।

टन-टन-टन-टन घण्‍टी बाजी
गेट खुले स्‍कूल के।
खाली झूले रहे झूलते
बच्‍चे भग गए झूल के।
नवीन सागर
About the poet

नवीन सागर

View profile & all 14 Poems / Stories