मरने के बाद - नवीन नीर

नवीन नीरनवीन नीर

1 min read · 12.4K reads

मरने के बाद मेरी लाश को
जलाना ना
दफ़नाना ना
बल्कि काल-चक्र के किसी पेड़ पर
उल्टा टाँग देना
किसी कंकाल की तरह

ताकि मैं मरने के बाद तो
इस दुनिया को
सीधी तरह देख सकूँ ।
नवीन नीर
About the poet

नवीन नीर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like