अकेले होकर - नवीन नीर

नवीन नीरनवीन नीर

2 min read · 12.4K reads

तुम सड़क पर चलते वक़्त
धरती पर
पड़ रही
अपनी परछाईं को भी
खुरचकर
अपने से दूर करना चाहते हो

तन्हाई की बंद-खुली
दरारों
में से
गुज़रना चाहते हो

श्मशान की गन्ध को
ज़िन्दा साँसों में भरना चाहते हो
दोस्त-- तुम इतने अकेले होकर क्यूँ मरना चाहते हो?
नवीन नीर
About the poet

नवीन नीर

View profile & all 2 Poems / Stories