समीक्षक जी - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

 


कविता पढ़ने के बाद
अटक गए समीक्षक जी
मन से निकला
वाह
पर मुँह तक नहीं आया
दूसरी कविता पढ़ी
मन से निकली गाली
लबों पर अटक गई
टिप्‍पणी से पहले पूछा
कवि का नाम
फिर हुई टिप्‍पणी।
एक मौत हुई उसके बाद
कविता की
या समीक्षक की
पता नहीं।
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like