कृपया ठुँग न मारें -5 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads


सूरजप्रकाश !
बेशक अँधेरे कोने में
लगे छाबे से दूर
दिखते हैं संबंधों के कोण
पर यह वक़्त,अपने
होने पर संताप
करने का नहीं।
देखा नहीं तुमने?
एक पल पहले शराबी की ट्रक से
कुचली गई
गर्भवती कुतिया
के जिस्म से बचकर
निकल रहे हैं
बाकी वाहन ।
बेशक तुम्हारे सपने
क़द की चिंता की
‘ठुँग’ के शिकार हैं
स्कूलों में पढ़ाए जाते
सब विषय बेकार हैं।
अन्यथा इतना बुरा नहीं होता
छाबे पर बैठना कि
मूँगफली के छिलके टूटने का
डिग्रियों को ग़म हो जाए।
तुम गल्ले पर रोज़
 जगाना अगरबती
क्या मालूम आसपास की
सड़ाँध कुछ कम हो जाए
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी