बयान - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

 

जिनके लिए कविता
विज्ञापनी धुन में
ख़ुशबूदार बालों के साथ
लहराता जुमला है
वे कविता से उतनी ही दूर हैं
जितनी दूर नारों से कविता
त्रासदी यह हमारे दौर की
कविता में जज़्ब हो रहा है इश्तिहार
इश्तिहार बेच लेते हैं जरूरतें
ये जो तीर हैं एहसास के
उनकी कमान कब बनोगी
कविता!
तुम बुखार में तपते आदमी का
बयान कब बनोगी?
 
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like