हमारे हाथ - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

अलसुबह
नींद से जागने से
रात को सोने तक
कितनी चीज़ें
गुज़रती है हाथों से होकर
पता नहीं
क्या-क्या करते हैं हाथ
पता नहीं
कुछ भी नहीं रहता टिका
हाथों के हाथ
घिस जाती है
झूठी पड़ जाती है
हस्तरेखाएं भी
वक्त गए
फ़िर भी पाले रहते हैं हम
भ्रम
सब हैं हमारे साथ
सब कुछ है
हमारे हाथ
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like