पैगाम - नवनीत नीरव

नवनीत नीरवनवनीत नीरव15 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

पैगाम
मुद्दतों रही साथ मिरे पर मिली नहीं कभी,
दिल्लगी बड़ी जालिम, किताबों में दबी रही.

हर्फ़-हर्फ़ सजाया था जिसे कसीदाकारी से,
सफ़ेद सफ़हे की इबारत मटमैली सी मिली.

वो दर्द वो जूनून, मयस्सर नहीं आजकल,
अपनी बयानबाजियां, बस तंज ही लगीं .

पैगाम वही ताजा जो महफूज रहें जेहन में,
दिल तलक न पहुंचे दर्द तो कब्र भली सही.

इंसान हुआ नादान तो परेशां फिरे हर वक्त,
मौसमों के आने-जाने में कोई दर्द कम नहीं.
नवनीत नीरव
About the poet

नवनीत नीरव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like