ओमक्षर अखिलाधार

Nathuram SharmaNathuram Sharma1 Jan 1859 – 1 Jan 1932

1 min read · 12.7K reads

ओमक्षर अखिलाधार,
जिसने जान लिया।

एक, अखण्ड, अकाय, असंगी, अद्वितीय, अविकार,
व्यापक, ब्रह्म, विशुद्ध विधाता, विश्व, विश्वभरतार-
को पहचान लिया।

भूतनाथ, भुवनेश, स्वयंभू, अभय, भावभण्डार,
नित्य, निरंजन, न्यायनियन्ता, निर्गुण, निगमागार-
मनु को मान लिया।

करुणाकन्द, कृपालु, अकर्त्ता, कर्महीन करतार,
परमानन्द, पयोधि, प्रतापी, पूरण, परमोदार-
से सुखदान लिया।

सत्य सनातन श्रीशंकर को समझा सबका सार,
अपना जीवन-बेड़ा उसने भवसागर से पार-
करना ठान लिया।

 

Nathuram Sharma
About the poet

Nathuram Sharma

Nathuram Sharma (Hindi: नाथूराम शर्मा), better known by his pen-name Mahakavi Shankar (Hindi: शंकर), (1859–1932) was a Hindi and Urdu poet from Harduaganj, Aligarh, North-Western Provinces (Now Uttar Pradesh), British India. He worked with the Irrigation Depa…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like