जिस में तेरा नहीं विकास

Nathuram SharmaNathuram Sharma1 Jan 1859 – 1 Jan 1932

1 min read · 12.7K reads

जिस में तेरा नहीं विकास,
ऐसा कोई फूल नहीं है।
मैंने देख लिया सब ठौर, तुझ-सा मिला न कोई और,
सब का एक तुही सिरमौर, इस में कुछ भी भूल नहीं है।
तुझ से मिल कर करुणा-कन्द, मुनिवर पाते हैं आनन्द,
तेरा प्रेम सच्चिदानन्द, किस को मंगल-मूल नहीं है।
प्रेमी भक्त प्रमाद विसार, मांगे मुक्ति पुकार-पुकार,
सब का होगा सर्व सुधार, जो पै तू प्रतिकूल नहीं है।
तेरे गाय-गाय गुण ग्राम, करनी करते हैं निष्काम,
मन में है ‘शंकर’ सुखधाम, जिनके संशय शूल नहीं है।

Nathuram Sharma
About the poet

Nathuram Sharma

Nathuram Sharma (Hindi: नाथूराम शर्मा), better known by his pen-name Mahakavi Shankar (Hindi: शंकर), (1859–1932) was a Hindi and Urdu poet from Harduaganj, Aligarh, North-Western Provinces (Now Uttar Pradesh), British India. He worked with the Irrigation Depa…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like