परम महान् गुण खान ज्ञान बान गाँधी - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

परम महान् गुण खान ज्ञान बान गाँधी।
भारत कों शाँति और अहिंसा सिखाई है॥
त्याग बलिदान कों सिखाय गये मोतीलाल।
क्रान्ति-मयी जीवनी सुभाष ने बिताई है॥
मीर जयचन्द कौ सुपाठ कीयो जिन्ना नें।
पाकिस्तान योजना को सफल बनाई है॥
पन्द्रह अगस्त इतिहास माँहि अमर होय।
विजय दिबस कों ‘नाथ’ झण्डा फहराई है॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like