जीते अंगरेज और हारे हर हिटलहर हु - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

जीते अंगरेज और हारे हर हिटलहर हु,
जो पै सहयोग भव्य भारत का पायेंगे।
झूठे वायदों से ये न मानें कभी नेतागण,
कर दो आजाद फिर जौहर दिखायेंगे॥
हम भी तो देखें कैसे आते हैं नाजी पाजी,
मार मार दुश्मन को रण से भगायेंगे॥
‘नाथ’ हम भारती न हारें कभी हिम्मत को,
हमें कलपायेंगे तो कैसे कल पायेंगे॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like