भारत के चारों ओर फैल रहौ हाहाकार - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

भारत के चारों ओर फैल रहौ हाहाकार।
जाओ निज देश तनातनी बढ़ जायेगी॥
झूठे वायदों से ये न माने कभी नेतागण।
कर दो आजाद सिर्फ बात रह जायेगी॥
‘नाथ’ कहै अब ना सहेंगे जुल्म जालिमों का।
पाकिस्तान योजना भी दफना दी जायेगी॥
होवेगा स्वतंत्र देश बोलो ‘जय-हिन्द सभी।
मिसन मशीन की कसौटी कस जायेगी॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like