इक ग़ैर कि महफ़िल से उठाया नहीं जाता

नश्तर छपरावीनश्तर छपरावी

1 min read · 12.4K reads

इक ग़ैर कि महफ़िल से उठाया नहीं जाता

इक मैं कि कभी साथ बिठाया नहीं जाता

सुनने को तो राज़ी हैं वो हाल-ए-दिल-ए-बेताब

अफ़्सोस मुझी से ये सुनाया नहीं जाता

इस ज़ोफ़-ओ-नक़ाहत का बुरा हो कि शब-ए-वस्ल

वो पास हैं और हाथ लगाया नहीं जाता

तुम देख के मुझ को तो गिरा देते थे पर्दा

मुँह सामने ग़ैरों के छुपाया नहीं जाता

जिस रोज़ से अग़्यार ने भड़काया है उन को

मैं बज़्म में उस दिन से बुलाया नहीं जाता

ख़त ग़ैर का भेजा है मुझे यार ने क़ासिद

क़िस्मत का लिखा सच है मिटाया नहीं जाता

ग़म-दोस्त वो हूँ मेरी तसल्ली नहीं होती

जब तक कि मैं जी भर के सताया नहीं जाता

ले ले के मिरा नाम दिया करते हैं गाली

मैं दिल से कभी उन को भुलाया नहीं जाता

आँखें तो मिलाते हैं ग़ज़बनाक वो हो कर

अफ़्सोस है दिल उन से मिलाया नहीं जाता

अब ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ का नहीं यारा मुझे हरगिज़

राज़-ए-दिल-ए-बेताब छुपाया नहीं जाता

अल्लह रे नज़ाकत कि मिरे क़त्ल पे 'नश्तर'

उस शोख़ से ख़ंजर भी उठाया नहीं जाता

नश्तर छपरावी
About the poet

नश्तर छपरावी

उपनाम : 'नश्तर' मूल नाम : मौलवीअब्दुल करीम जन्म : सारण, बिहार

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नश्तर छपरावी

  1. न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होता

    न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होतामुझे भी एक दिल या-रब कोई ऐसा दिया होता

    12.4K reads
  2. मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं है

    मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं हैमुझ सा भी जहाँ में कोई नाशाद नहीं है

    12.4K reads
  3. उन की बातों को कुछ क़ियाम नहीं

    उन की बातों को कुछ क़ियाम नहींसुब्ह कहते हैं हाँ तो शाम नहीं

    12.4K reads
  4. तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देते

    तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देतेबिगड़ी हुई तक़दीर बना क्यों नहीं देते

    12.4K reads
  5. न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ को

    न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ कोख़ुदा के वास्ते देखो मिरे हाल-ए-परेशाँ को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like