सफ़र-ए-मन्ज़िल-ए-शब याद नहीं - नासिर काज़मी

नासिर काज़मीनासिर काज़मी8 Sept 1925 – 2 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

सफ़र-ए-मंज़िल-ए-शब याद नहीं
लोग रुख़्सत हुये कब याद नहीं

दिल में हर वक़्त चुभन रहती थी
थी मुझे किस की तलब याद नहीं

वो सितारा थी कि शबनम थी कि फूल
इक सूरत थी अजब याद नहीं

ऐसा उलझा हूँ ग़म-ए-दुनिया में
एक भी ख़्वाब-ए-तरब[1] याद नहीं

भूलते जाते हैं माज़ी के दयार
याद आऐं भी तो सब याद नहीं

ये हक़ीक़त है कि अहबाब को हम
याद ही कब थे कि अब याद नहीं

याद है सैर-ए-चराग़ाँ नासिर
दिल के बुझने का सबब याद नहीं
नासिर काज़मी
About the poet

नासिर काज़मी

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like