नये कपड़े बदल कर जाऊँ कहाँ - नासिर काज़मी

नासिर काज़मीनासिर काज़मी8 Sept 1925 – 2 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

नये कपड़े बदल कर जाऊँ कहाँ और बाल बनाऊँ किस के लिये
वो शख़्स तो शहर ही छोड़ गया मैं बाहर जाऊँ किस के लिये

जिस धूप की दिल को ठंडक थी वो धूप उसी के साथ गई
इन जलती बलती गलियों में अब ख़ाक उड़ाऊँ किस के लिये

वो शहर में था तो उस के लिये औरों से मिलना पड़ता था
अब ऐसे-वैसे लोगों के मैं नाज़ उठाऊँ किस के लिये

अब शहर में इस का बादल ही नहीं कोई वैसा जान-ए-ग़ज़ल ही नहीं
ऐवान-ए-ग़ज़ल में लफ़्ज़ों के गुलदान सजाऊँ किस के लिये

मुद्दत से कोई आया न गया सुनसान पड़ी है घर की फ़ज़ा
इन ख़ाली कमरों में नासिर अब शम्मा जलाऊँ किस के लिये
नासिर काज़मी
About the poet

नासिर काज़मी

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like