न अरमाँ ले के आया हूँ न हसरत ले के आया हूँ - नसीम शाहजहांपुरी

नसीम शाहजहांपुरीनसीम शाहजहांपुरी

3 min read · 12.4K reads

न अरमाँ ले के आया हूँ न हसरत ले के आया हूँ
दिल-ए-बे-ताब में तेरी मोहब्बत ले के आया हूँ

निगाहों में तेरे जलवों की कसरत ले के आया हूँ
ये आलम है के इक दुनिया-ए-हैरत ले के आया हूँ

लबों पर ख़ामोशी आँखों में आँसू दिल में बे-ताबी
मैं उन की बज़्म-ए-इशरत से क़यामत ले के आया हूँ

सर-ए-महशर अगर पुर्सिश हुई मुझ से तो कह दूँगा
सरापा ज़ुर्म हूँ अश्‍क-ए-नदामत ले के आया हूँ

मिटा कर हस्ती-ए-नाकाम को राह-ए-मोहब्बत में
ज़माने के लिए इक दरस-ए-इबरत ले के आया हूँ

तलाश-ए-साहिल-ए-मक़सद जहाँ बे-सूद होती है
मैं उन मौंजों में इक पैग़ाम-ए-राहत ले के आया हूँ
नसीम शाहजहांपुरी
About the poet

नसीम शाहजहांपुरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नसीम शाहजहांपुरी

  1. बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गया़ - नसीम शाहजहांपुरी

    बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गयाउस को जीने का क़रीना आ गया

    12.4K reads
  2. एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता हैशब-ए-ग़म में ये सहारा भी बहुत होता है

    12.4K reads
  3. ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करते - नसीम शाहजहांपुरी

    ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करतेख़ामोश तकल्लुम पर हम ग़ौर नहीं करते

    12.4K reads
  4. हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती है - नसीम शाहजहांपुरी

    हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती हैइश्‍क बा-दीदा-ए-नम हो तो गज़ल होती है

    12.4K reads
  5. इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था - नसीम शाहजहांपुरी

    इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना थाऔर उस सितम-गर का हौसला बढ़ाना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like