ख़यालों की बुलंदी ज़ात की खाई से बेहतर है

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

ख़यालों की बुलंदी ज़ात की खाई से बेहतर है

समुंदर तेरा साहिल तेरी गहराई से बेहतर है

ये मैला पैरहन किरदार की काई से बेहतर है

भलाई के लिए इक झूट सच्चाई से बेहतर है

मिरे मुंसिफ़ सज़ा दे या मुझे इंसाफ़ जल्दी दे

तिरा हर फ़ैसला बरसों में सुनवाई से बेहतर है

अगर मंज़िल न मिल पाए तो रस्ते में ठहर जाओ

सफ़र मौक़ूफ़ करना आबला-पाई से बेहतर है

मिरे हर दर्द को महसूस करना बाँटना हर ग़म

हक़ीक़त ये है वो मेरे सगे भाई से बेहतर है

सुकूँ मिलता है दुनिया भर के झगड़ों से यहाँ आ कर

ये दफ़्तर की इमारत घर की अँगनाई से बेहतर है

सड़क पर यूँही आवारा भटकना अच्छा लगता है

यहाँ जो शोर है अंदर की तन्हाई से बेहतर है

मिरी उम्र-ए-रवाँ के साथ ये भी बढ़ता जाता है

मिरा बेटा मिरी आँखों की बीनाई से बेहतर है

कम-अज़-कम ग़ैर रुक कर ख़ैरियत तो पूछ लेते हैं

सुना है अज्नबिय्यत अब शनासाई से बेहतर है

किया है मुंतख़ब बेटी ने जिस को तुम भी अपना लो

ज़माना कह रहा है घर की रुस्वाई से बेहतर है

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

    जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

    12.4K reads
  4. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  5. बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

    बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

    12.4K reads