साँकल खनकाएगा कौन - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

दिन भर की अलसाई बाहों का मौन,
बाहों में भर-भर कर तोड़ेगा कौन,
बेला जब भली लगेगी।

आज चली पुरवा, कल डूबेंगे ताल,
द्वारे पर सहजन की फूलेगी डाल,
ऊँची हर डाल को झुकाएगा कौन
चौथे दिन फली लगेगी।

दिन-दिन भर अनदेखा, अनबोली रात
आँखों की सूने से बरजोरी बात,
साँझ ढले साँकल खनकाएगा कौन,
कितनी बेकली लगेगी।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like