घर - नरेश मेहन

नरेश मेहननरेश मेहन7 Sept 1959

4 min read · 12.4K reads

घर
चाहे कैसा भी हो
उसके एक कोने में
खुलकर हंसने की
जगह रखना.

सूरज
कितना भी
दूर हो
उसको घर आने का
रास्ता देना.

कभी कभी
छत पर चढ़कर
तारे
अवश्य गिनना.
हो सके तो
हाथ बढा कर
चाँद को
छूने की
कोशिश करना.

अगर हो
मिलना- जुलना तो
घर के पास
पड़ोस ज़रूर रखना.

भीगने देना
बारिश में
उछल कूद भी
करने देना
हो सके तो
बच्चों को
एक कागज की किस्ती
चलाने देना.

कभी हो फुरसत
आसमान भी साफ हो
तो एक पतंग
आसमान में चढ़ाना
हो सके तो
एक छोटा सा
पेच भी लड़ाना.

घर के
सामने रखना
एक वृक्ष
उस पर बैठे
पक्षियों की बातें
अवश्य सुनना.

घर एक कोने में
खुलकर हँसने की
जगह रखना।
नरेश मेहन
About the poet

नरेश मेहन

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ