कौन पढ़ेगा ? - नरेन्द्र मोहन's image
0247

कौन पढ़ेगा ? - नरेन्द्र मोहन

ShareBookmarks

रंगों की बुनावट में चमक है
अब भी

चमक में छिपा है कोई संदेश
कल का
कल के लिए

गिरती दीवारों पर अंकित है
एक अबूझ लिपि

कौन पढ़ेगा
ढहती इमारत की भाषा ?

Read More! Learn More!

Sootradhar