नयनों रे चितचोर बतावौ - नारायण स्वामी

नारायण स्वामीनारायण स्वामी

2 min read · 12.4K reads

नयनों रे चितचोर बतावौ।
तुमहीं रहत भवन रखवारे, बांके बीर कहावौ ।
तुम्हरे बीच गयो मन मेरो, चाहै सौंहैं खावौ।
तुम्हरे बीच गयो मन मेरो, चाहै सौंहैं खावौ।
अब क्यों रोवत हौ दई मारे, कं तौ थाह लगावौ॥
घर के भेदी बैठि द्वार पै, दिन में घर लुटवावौ॥
नारायन मोहिं वस्तु न चहिए, लेवनहार दिखावौ॥
नारायण स्वामी
About the poet

नारायण स्वामी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like